3 इडियट्स और मुन्नाभाई 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'3 इडियट्स' के सीक्वल पर चल रहा काम
वहीं '3 इडियट्स' के सीक्वल को लेकर राजकुमार हिरानी ने कहा कि इस पर काम चल रहा है। हालांकि, इसका आइडिया अचानक ही आया था। उन्होंने बताया कि '3 इडियट्स' सीक्वल के लिए अभी हाल ही में अचानक बिना किसी कारण के यह विचार आया। मुझे नहीं पता कि यह बात इतनी फैल कैसे गई। क्योंकि यह अभी तक बना नहीं है, लेकिन हमने कहा कि हम इस पर काम करेंगे। और फिर जब भी यह बनेगा। लेकिन किसी तरह एक सुबह, मैंने देखा कि यह खबर फैल चुकी है। फिलहाल तो मेरे पास इस समय तीन-चार स्क्रिप्ट हैं और मुझे जल्द ही यह तय करना होगा कि मुझे किस दिशा में आगे बढ़ना है।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘यह जिंदगी बदल देने वाली फिल्म’, अनुराग कश्यप का फोन आने से हैरान थीं सनी लियोन; बोलीं- ‘कैनेडी’ को घर मिल गया
बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं दोनों फिल्में
'3 इडियट्स' साल 2009 में रिलीज हुई बॉलीवुड की एक कल्ट फिल्म है। इसमें आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर खान और बोमन ईरानी प्रमुख भूमिका में हैं। वहीं 'मुन्नाभाई' की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से हुई थी। इसके बाद 2006 में 'लगे रहो मुन्नाभाई' आई। इसके बाद से ही फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर इंतजार हो रहा है। इन दोनों फिल्मों में संजय दत्त और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।