फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कुत्ते के लिए लोग 2 करोड़ रुपये देने को भी हैं तैयार, रजनीकांत के साथ आया था नजर

Sat, 10 Mar 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kaala
सेलिब्रिटीज के लिए उनके प्रशंसकों में दीवानगी तो बहुत देखी होगी आपने, लेकिन रजनीकांत के फैंस की उनको लेकर जो दीवानगी है, वह शायद ही आपने दुनिया में किसी ओर के लिए देखी होगी। उनके फैंस के वैसे तो आपने बहुत सारे किस्से सुने और देखे होंगे पर आज जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप पक्का चौंक जाएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rajinikanth
रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘काला’ के पोस्टर में उनके साथ एक कुत्ता नजर आ रहा है। आपको जानकर हैरानगी होगी कि पोस्टर में उनके साथ नजर आए कुत्ते के लिए उनके फैंस 2 करोड़ रुपए तक देने के लिए तैयार हैं। जी हां, एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कुत्ते का नाम मणि है। प्रोफेश्नल डॉग ट्रेनर सिमोन ने बताया कि उन्हें मलेशिया तक से कुत्ते को खरीदने के लिए ऑफर्स आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
rajinikanth
सिमोन ने बताया कि कुछ लोगों ने मणि के लिए एक करोड़ रुपए तक ऑफर कर रहे हैं और वो 2 करोड़ रुपए तक देने को तैयार थे। सिर्फ इसलिए क्योंकि उस कुत्ते ने रजनी सर के साथ काम किया है। हालांकि मैंने उसे बेचने से इनकार कर दिया क्योंकि हम उसकी किसी बच्चे की तरह देखभाल कर रहे थे।

4 of 5
rajinikanth
सिमोन ने कहा, कोई अपने बच्चे की इस तरह बोली लगाता है क्या? इसलिए मैंने ये सारे ऑफर्स ठुकरा दिए। सिमोन ने रजनीकांत और मणि के बीच रिश्ते के बारे में भी बताया। सिमोन ने कहा- रजनी सर उसे रोज एक पैकेट बिस्कुट खिलाते थे। इससे ट्रेनर्स का काम आसान हो जाता है। रजनी सर और मणि के बीच अच्छे संबंध बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajinikanth
आपको बता दें, रजनीकांत की यह फिल्म तमिल भाषा में है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल 27 अप्रैल को  सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत कर रहे हैं। धनुष इसके निर्माता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें