क्या है फिल्म की कहानी
खबर है कि विदेशी बुकिंग साइटों ने इस फिल्म की कहानी को सोशल मीडिया पर लीक कर दिया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार है- रजनीकांत एक जेल वार्डन की भूमिका में हैं और एक गिरोह अपने नेता को मुक्त करने के लिए जेल में घुसने की कोशिश करता है। जेलर रजनीकांत फिर इसको रोकने की कोशिश करते नजर आने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें- Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए दिया था ऑडिशन, इस वजह से फिल्म में नहीं किया गया कास्ट
गाने को जमकर मिल रहे व्यूज
वहीं हाल ही में जेलर का दूसरा गाना रिलीज हुआ था, जिसका टाइटल है 'हुकुम'। 17 जुलाई की शाम को रिलीज हुआ यह गाना दस लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। जेलर का जो गाना सबसे पहले वायरल हुआ वह 'कावला' था, जिस पर तमन्ना भाटिया ने डांस किया था। गाने के हुक स्टेप इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं, जिसपर फैंस भी रील्स बनाते नजर आ रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
नेलसन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी जेलर इसी साल 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ तमन्ना भाटिया के अलावा मोहनलाल, शिव राजकुमार और प्रियंका मोहन भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म के जरिए रजनीकांत करीब दो साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहें हैं।