रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित और महंगी फिल्मों में से एक कोचादाइयां की रिलीज डेट टल गई है।
चुनावों के चलते रजनीकांत और दीपिकापादुकोण की फ़िल्म 'कोचादाइयां' की प्रदर्शन की तारीख को आगे खिसका दिया गया है। जहाँ पहले यह फ़िल्म बिग बी की फ़िल्म 'भूतनाथ' के साथ 11 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली थी अब वहीँ यह इस दिन प्रदर्शित नहीं होगी।
'कोचादाइयां' रजनीकांत की बेटी सौंदर्या के निर्देशन में बनी फ़िल्म है। जिस से वह निर्देशन में अपनी शुरुआत करने जा रही है। वहीं फ़िल्म की कहानी रवि कुमार ने लिखी।
अब इस फिल्म रिलीज की अगली तारीख क्या होगी यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। देखना यह है कि यह चुनाव के बाद तक तो नहीं टल जाती है।