‘जेलर 2’ की वर्ल्ड वाइड ओपनिंग?
- भारत के साथ-साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी 'जेलर 2' का प्रदर्शन दमदार रहा।
- फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से पहले दिन 55 करोड़ रुपये की कमाई की।
- इस तरह भारत और विदेशी बाजारों को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
- इतना ही नहीं फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का ओपनिंग रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
- ‘धुरंधर 2’ ने ओवरसीज में 52 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
किस भाषा में कितने की कमाई?
'जेलर 2' के चार भाषाओं में रिलीज हुई है। दर्शकों को फिल्म का तमिल वर्जन सबसे ज्यादा पसंद आया है। इस ने 9,326 शो के जरिए 43.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, तेलुगु वर्जन ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2,792 शो से 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की। हिंदी वर्जन की बात करें तो 4,371 शो के जरिए फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके अलावा, कन्नड़ वर्जन ने 110 शो से 35 लाख रुपये कमाए।