फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता राजेश विवेक का निधन

Thu, 14 Jan 2016 11:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' में डाकिये का किरदार निभाने वाले राजेश विवेक का गुरूवार देर शाम दिर का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे।
विज्ञापन


राजेश के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। राजेश ने आमिर की फिल्म लगान में भी काम किया है।

बताते चलें उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी 1949 को जन्में राजेश ने जौनपुर से एमए किया था और फिर दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में थिएटर की पढ़ाई भी की थी।
विज्ञापन


उन्होंने प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत, अघोरी, भारत एक खोज में काम करके जहां छोटे पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है वहीं बड़े पर्दे पर त्रिदेव, अग्निपथ, राम तेरी गंगा मैली और कच्चे धागे जैसी 30 से भी अधिक फिल्मों में नजर आए और अपने अभिनय से सबको अपना दीवाना बना लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें