राजेंद्र कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
पहचान बनाने के लिए खूब बेले पापड़
राजेंद्र कुमार की पहली फिल्म बेशक 1950 में रिलीज हुई थी लेकिन उन्हें अपना नाम सिनेमा में बनाने में काफी समय लग गया। साल 1957 तक सिनेमा में उनका संघर्ष जारी रहा। इसी साल बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'मदर इंडिया' रिलीज हुई, जिसमें राजेंद्र कुमार का छोटा सा रोल था लेकिन उनके काम को खूब पसंद किया गया। इसके बाद ही राजेंद्र कुमार की फिल्म 'गूंज उठी शहनाई' रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने बतौर लीड एक्टर काम किया और छा गए। इसके बाद राजेंद्र कुमार ने धूल का फूल, मेरे महबूब, आई मिलन की बेला, संगम, आरजू, सूरज जैसी कई हिट फिल्में दीं। राजेंद्र कुमार की लोकप्रियता का अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि उनकी फिल्में सिनेमाघरों 25 हफ्तों तक लगी रहती थीं।