फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' पर फिर लगा चोरी का आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

Tue, 18 Jul 2017 08:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा'
विज्ञापन
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' पर एक के बाद एक कहानी चुराने के आरोप लग रहे हैं। जयपुर से ताल्लुक रखने वाले डायरेक्टर प्रतीक शर्मा ने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन


प्रतीक ने इस मामले में जयपुर मेट्रोपोलिटन अदालत में प्लैन सी स्टूडियोज और वायकॉम18 के खिलाफ कॉपीराइट का केस दर्ज कराया है। प्रतीक का कहना है कि 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की पंचलाइन और सब्जेक्ट उनकी फिल्म 'गुटरुं गुटर गूं' से लिया गया है। कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी करते हुए 22 जुलाई तक जवाब मांगा है।

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में प्रतीक ने कहा, 'प्लैन सी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है और वायकॉम18 इसका वितरण कर रही है। मेरी फिल्म में एक लाइन है- 'औरत शादी करके घर में आती है, उसको टॉयलेट नहीं मिलता, बवाल होता है, अंत में पति उसको टॉयलेट बना कर देता है।'' प्रतीक का कहना है कि फिल्म में इस्तेमाल हुई इस एक लाइन के लिए उनकी फइल्म के वितरकों कह रहे हैं कि ये 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' जैसी फिल्म है। प्रतीक अपनी फिल्म दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न और राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित कर चुके हैं।
विज्ञापन


प्रतीक की फिल्म साल 2015 में ही पूरी हो गई थी लेकिन रिलीज 28 जुलाई को हो रही है। रिलजी को लेकर प्रतीक ने कहा, 'दो साल बाद जाकर फिल्म रिलीज हो रही है लेकिन वितरकों ने हाथ पीछे खींच लिए हैं। उनका कहना है कि ये फिल्म 'टॉयलेट:एक प्रेम कथा' जैसी है। मुझे उम्मीद है कि कोर्ट हमारी मदद करेगा।'

इससे पहले फिल्ममेकर प्रवीण व्यास भी इसपर कहानी चोरी का आरोप लगा चुके हैं। उका कहना है कि ये उनकी फिल्म 'मनिनि' की कॉपी है। उनकी फिल्म 'मनिनि' को पिछले साल गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में 'स्वच्छ भारत अभियान' पर आधारित आई फिल्मों में तीसरा अवॉर्ड मिला था। व्यास ने इस सिलसिले में 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेज कर फिल्म पर स्टे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें