फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Shivaji VS Bhooth Bangla: 14वें दिन 'राजा शिवाजी' ने दिखाया दम, धीमी रफ्तार से जारी 'भूत बंगला' की कमाई

Thu, 14 May 2026 10:57 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raja Shivaji VS Bhooth Bangla Collection: 'राजा शिवाजी' जहां 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है, वहीं 'भूत बंगला' 200 करोड़ क्लब के करीब है। आज गुरुवार को दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
राजा शिवाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज हुईं हैं। हालांकि सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्में 'राजा शिवाजी' और 'भूत बंगला' भी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही हैं। रितेश देशमुख की अदाकारी वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' अच्छी कमाई कर रही है। वहीं अक्षय कुमार की अदाकारी वाली फिल्म 'भूत बंगला' भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन

राजा शिवाजी - फोटो : अमर उजाला
'राजा शिवाजी' का कलेक्शन
  • रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की अदाकारी वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' एक मई को रिलीज हुई थी।
  • इसके निर्देशक भी रितेश देशमुख ही हैं।
  • पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 52.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • दूसरे हफ्ते में फिल्म ने अब तक 24.03 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Cannes: कान समारोह में रो पड़े विन डीजल, पॉल वॉकर को याद कर हुए भावुक; बोले- हर स्क्रीनिंग में वो पास होता है

राजा शिवाजी - फोटो : अमर उजाला
'राजा शिवाजी' का अब तक का कलेक्शन
'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर आज अच्छा कलेक्शन किया है। इसने रिलीज के 14वें दिन खबर लिखे जाने तक 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 76.95 करोड़ रुपये हो गया है। जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है।
विज्ञापन

भूत बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
'भूत बंगला' का कलेक्शन
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज का आज 28वां दिन है। फिल्म अब भी अच्छी कमाई कर रही है। यह 200 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है। आज इस फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। इसने कल यानी बुधवार को भी 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 164.30 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड इसने 248.07 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें