फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office: ‘राजा शिवाजी’ को बराबर टक्कर दे रही ‘भूत बंगला’, जानें आज का कलेक्शन

Tue, 12 May 2026 07:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ और ‘अक्षय कुमार’ की भूत बंगला इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। जानिए आज फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों कई फिल्में थिएटर्स में धूम मचा रही हैं। इनमें रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और ‘अक्षय कुमार’ की ‘भूत बंगला’ भी शामिल है। ‘राजा शिवाजी’ हाल ही में रिलीज हुई है, जबकि ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए समय हो चुका है। जानिए फिल्मों ने आज मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन

'राजा शिवाजी' - फोटो : सोशल मीडिया

'राजा शिवाजी' का शुरुआती कलेक्शन 
'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख ने लीड रोल निभाया है। साथ ही निर्देशन की जिम्मेदारी भी खुद उन्होंने पूरी की। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले वीक इस फिल्म ने कुल 52.65 करोड़ रुपये कमाए थे।

दूसरे वीक में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकएंड में कमाई में इजाफा दर्ज हुआ। शनिवार को फिल्म ने 5.60 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को 6.80 करोड़ रुपये कमाए थे।

राजा शिवाजी में अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सेकनिक के मुताबिक आज मंगलवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 73.15 करोड़ का हो गया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों में ‘राजा शिवाजी’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

भूत बंगला - फोटो : X

'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म को रिलीज हुए 26 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने आज मंगलवार को 1.60 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 161.70 करोड़ का हो गया है। 

ये भी पढ़ें- Cannes: 79वें कान में दिखाई जाएगी 'लकड़बग्घा 2', स्टटगार्ट फिल्म फेस्टिवल में हुई थी पहली फिल्म की स्क्रीनिंग

विज्ञापन

'दादी की शादी' - फोटो : अमर उजाला

इनके अलावा लगी हैं ये फिल्में 
इसके अलावा और भी फिल्में थिएटर्स में लगी हुई हैं। इनमें जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’, नीतू कपूर की दादी की शादी, ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ और धुरंधर 2 सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें