फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने उठाया हिम्मत भरा कदम, एयरपोर्ट की महिला स्टाफ बोंली- ‘दुनिया में अब भी…’

Wed, 10 Jun 2026 08:28 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raj Kundra Help Airport Female Staff Member: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने मुंबई एयरपोर्ट पर ऐसा काम किया, जिसे लेकर उनकी खूब सराहना हो रही है। इसके लिए एयरपोर्ट की महिला स्टाफ भी उनको सराहा रही हैं। जानिए, राज कुंद्रा ने ऐसा क्या किया? 
विज्ञापन
राज कुंद्रा ने उठाई एयरपोर्ट महिला स्टाफ के लिए आवाज - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई एयरपोर्ट से एक मामला सामने आया है, जहां पर एक यात्री ने महिला स्टाफ सदस्य के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। महिला स्टाफ को डराया, धमकाया। यह सब शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा से देखा नहीं गया। उन्होंने इस मामले में बीच-बचाव किया। एयरपोर्ट की महिला स्टाफ का साथ दिया। इसके लिए बाद में उस महिला स्टाफ ने राजकुंद्रा को सराहा, उनकी खूब तारीफ की है। 

राजकुंद्रा ने बदसलूकी करने वाले शख्स को सुनाई खरी-खोटी

पैपराजी पेज विरल भयानी से की गई बातचीत में एयरपोर्ट की महिला स्टाफ कलावती जाधव कहती हैं, ‘वह यात्री लगातार चिल्ला रहा था, मुझे डरा-धमका रहा था। सबके सामने हंगामा कर रहा था। तभी अचानक एक सिख सज्जन आगे आए। उन्होंने उस यात्री से सख्ती से कहा कि कि ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी ठीक नहीं है। वह किसी महिला से इस तरह बात नहीं कर सकता।’ 

वह आगे कहती हैं, ‘उस समय मुझे नहीं पता था कि वह व्यक्ति कौन है। मुझे बस इतना पता था कि जब मैं खुद को बेबस और अकेला महसूस कर रही थी, तब कोई मेरे साथ खड़ा हुआ। बाद में मुझे पता चला कि वे सज्जन कोई और नहीं बल्कि राज कुंद्रा थे।’

विज्ञापन

महिला स्टाफ ने राजकुंद्रा का शुक्रिया अदा किया

कलावती जाधव ने बातचीत में आगे राज कुंद्रा का शुक्रिया अदा किया, वह उनकी दिखाई हिम्मत को कभी नहीं भूलेंगी। वह कहती हैं, ‘बहुत से लोग उन्हें एक मशहूर हस्ती के तौर पर जानते हैं लेकिन मैं उन्हें हमेशा उस व्यक्ति के तौर पर याद रखूंगी जो एक महिला के सम्मान के लिए खड़े हुए।’ 
वह आगे कहती हैं, ‘राज जी, मेरे साथ खड़े होने, मेरे प्रति सम्मान दिखाने के लिए शुक्रिया। साथ ही मुझे यह याद दिलाने के लिए भी धन्यवाद कि दुनिया में अभी भी ऐसे लोग हैं जो कुछ गलत होते देख आगे आते हैं। मैं आपकी दरियादिली और हिम्मत को कभी नहीं भूलूंगी।’ 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें