फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटकॉइन स्कैम केस में बेल मिलने के बाद शिल्पा संग दिखे राज कुंद्रा, लग्जरी कार ने खींचा ध्यान; जमकर हुए ट्रोल

Sat, 21 Feb 2026 03:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raj kundra Bitcoin scam case Row: शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा कई बार कानूनी पचड़ों में फंस चुके हैं। हाल ही में उन्हें बिटकॉइन स्कैम केस में बेल मिली। इसके बाद जो उनका अंदाज सोशल मीडिया पर देखने को मिला, उस वजह से वह ट्रोल हुए।
विज्ञापन
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को एक बिटकॉइन स्कैम केस में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को जमानत मिली। यह राहत मिलने के बाद वह रात को अपनी लग्जरी कार में पत्नी शिल्पा संग दिखे। राज का वायरल वीडियो देखकर, उनका अंदाज देखकर यूजर्स भड़क गए और उनकी जमकर ट्रोलिंग की। 

शिल्पा को लेने के लिए लग्जरी कार में आए राज कुंद्रा 

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी शुक्रवार रात एक इवेंट में शामिल होने गई थीं। बाद में उन्हें लेने के लिए राज कुंद्रा पहुंचे। वह अपनी लाल रंग की लग्जरी कार लेकर आए। शिल्पा आकर कार में बैठीं। पैपराजी ने राज और शिल्पा के कई वीडियो बनाए और फोटो क्लिक किए। इसके बाद राज, शिल्पा को लेकर घर चले गए। 
 


 

यूजर्स ने किया खूब ट्रोल
राज कुंद्रा के लग्जरी कार वाले वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या पैसा लाैटाया है या इस कार में इंवेस्ट कर दिया है।’ इसी तरह एक अन्य यूजर्स ने लिखा, ‘शिल्पा के पति को अपना मुंह छिपाकर ही रखना चाहिए।’ बता दें कि पहले राज कुंद्रा एक अन्य केस के कारण चर्चा में आए थे तो पैपराजी के सामने मास्क पहनकर आते थे, अपना मुंह छिपाकर रखते थे। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, ‘लूट गए पैसों का क्या हुआ?’ 

विज्ञापन


क्या है राज कुंद्रा से जुड़ा बिटकॉइन स्कैम
राज कुंद्रा का नाम एक बिटकॉइन स्कैम में आया था। इसी मामले में उन्हें शुक्रवार को जमानत मिली। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने आरोप लगाया है कि राज कुंद्रा ने यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फर्म बनाने के लिए गेन बिटकॉइन पोंजी स्कैम के कथित मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन लिए थे। ईडी ने दावा किया कि डील पूरी नहीं हुई। ऐसे में राज कुंद्रा के पास अभी भी 285 बिटकॉइन हैं, जिनकी कीमत अभी 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें