गिरफ्तारी के बाद बंद किए बिजनेस
हाल ही में उन्होंने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपने सारे बिजनेस बंद कर दिए थे। उन्होंने कहा, ‘उस मुश्किल समय में मैंने और शिल्पा ने मिलकर अपने सारे बिजनेस बंद करने का फैसला लिया। राजस्थान रॉयल्स, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, होम शॉपिंग सेंटर और मेरे बेटे के नाम पर टेक्नोलॉजी कंपनी विवान इंडस्ट्रीज- इन सबमें हमारा निवेश था। करीब 4000 लोग इनसे अपनी रोजी-रोटी कमा रहे थे।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे ऐसी चीज के लिए गिरफ्तार किया गया जो मैंने की ही नहीं। यह बहुत दुख की बात थी कि भारत के स्टार्टअप सिस्टम में योगदान देने के बाद मुझे सब कुछ बंद करना पड़ा। मुझे सिर्फ बयान देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया।’
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : फेसबुक
जेल में बिताए समय को किया याद
आर्थर रोड जेल में बिताए समय को याद करते हुए कुंद्रा ने कहा, ‘वो 63 दिन मेरी जिंदगी के सबसे डरावने दिन थे। ऐसा समय था जब मुझे नहीं पता होता था कि मैं अगली सुबह देख पाऊंगा या नहीं। मैं अपनी जिंदगी का कोई भी हिस्सा बदलना नहीं चाहूंगा। अगर मैंने वो 63 दिन नहीं देखे होते, तो मैं आज का राज कुंद्रा नहीं होता। मुझे यह भी नहीं पता चलता कि मेरे अपने कौन हैं और कौन नहीं।’
फिल्म 'मेहर' राज कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम@onlyrajkundra
राज कुंद्रा के बारे में
राज कुंद्रा ब्रिटिश-इंडियन बिजनेसमैन हैं और साल 2009 में उन्होंने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से शादी की थी। मई 2012 में उनके बेटे का जन्म हुआ और 15 फरवरी 2020 को सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी हुई।
हाल ही में राज कुंद्रा रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 1’ (2025) में नजर आए थे और उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ से अपना डेब्यू भी किया, जिसे राकेश मेहता ने डायरेक्ट किया है।
ये भी पढे़ं- ‘ओएमजी 2 का आइडिया मेरा था’, परेश रावल का बड़ा दावा; कहा- मुझे क्रेडिट तक नहीं दिया गया; अक्षय पर कही ये बात