Smita Patil: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज बब्बर ने अपनी दिवंगत पत्नी स्मिता पाटिल को उनकी जयंती पर याद किया है। उन्होंने उनके लिए एक शानदार पोस्ट लिखी है।
आज बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल की 71वीं जयंती है। इस मौके पर उनके पति राज बब्बर ने उन्हें याद किया है। उन्होंने स्मिता की काबिलियत, प्यारे स्वभाव और उनके शानदार काम को याद किया है।
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राज बब्बर ने स्मिता की एक तस्वीर शेयर की। इसमें उन्होंने उन्हें बेहद संवेदनशील कलाकार बताया है। राज बब्बर के मुताबिक वह जिस भी किरदार को निभाती थीं, उसमें जान फूंक देती थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
राज बब्बर
- फोटो : एक्स
राज बब्बर ने दिवंगत पत्नी को दिया ट्रिब्यूट
राज बब्बर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'स्मिता में एक अद्भुत संवेदनशीलता थी। भले ही उनका सफर बहुत छोटा रहा, मगर उनकी कला ने एक गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने केवल किरदारों को निभाया ही नहीं, बल्कि उनकी आत्मा में जान डाल दी। मुझे उनकी बहुत याद आती है। मुझे उनका स्नेह, उनकी असाधारण प्रतिभा और वह सभी बातें जो उन्हें इतना खास बनाती थीं, सब याद आती हैं।'
विज्ञापन
3 of 5
स्मिता पाटिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
लोगों में जिंदा हैं स्मिता
राज बब्बर ने अपनी बात पूरी करते हुए लिखा, 'स्मिता पाटिल को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। उनकी विरासत आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है और लोगों के दिलों को छू जाती है। कलाकार इस दुनिया से तब चले जाते हैं, जब उन्हें ऊपर से बुलावा आता है, मगर स्मिता ने जिन लोगों के दिलों को छुआ, उनमें वे आज भी किसी न किसी रूप में जीवित हैं।'
4 of 5
स्मिता पाटिल-राज बब्बर
- फोटो : सोशल मीडिया
राज और स्मिता का रिश्ता
राज और स्मिता पाटिल की पहली मुलाकात 1982 की फिल्म 'भीगी पलकें' के सेट पर हुई थी।
28 नवंबर 1986 को उनके बेटे, अभिनेता प्रतीक का जन्म हुआ।
13 दिसंबर 1986 को, 31 साल की उम्र में, प्रसव संबंधी दिक्कतों की वजह से स्मिता पाटिल का निधन हो गया।
उनके निधन के बाद, प्रतीक की परवरिश मुंबई में उनके नाना-नानी ने की।
राज बब्बर का वर्कफ्रंट
राज बब्बर की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार 2024 की फिल्म 'एक कोरी प्रेम कथा' में एक अभिनेता के रूप में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन चिन्मय पुरोहित ने किया था। इसकी कहानी सबा मुमताज ने लिखी थी। इसमें अक्षय ओबेरॉय, खनक बुद्धिराजा, राज बब्बर, पूनम ढिल्लों और दर्शन जरीवाला मुख्य भूमिकाओं में थे।