राइमा सेन स्टारर फिल्म 2006 वाराणसी- द अनटोल्ड का पोस्टर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में ओम पुरी भी नजर आएंगे। ये उनकी आखिरी फिल्म होगी। फिल्म की कहानी साल 2006 में वाराणसी में हुए बम धमाकों पर आधारित है। इस धमाके में एक लेखक अपनी जान गंवा बैठता है।
इस लेखक का किरदार ओम पुरी ने निभाया है। डायरेक्टर आर्यमन केशू की इस फिल्म में रवि किशन तेज तर्रार इंस्पेक्टर का किरदार निभाएंगे। फिल्म में सगे भाई राहुल देव और मुकुल देव भी साथ काम कर रहे हैं।
पोस्टर में राइमा सेन ब्लू कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर राइमा बुरखे में दिख रही हैं। पोस्टर पर एक दमदार टैग लाइन भी लिखी गई है- 'हर पाकिस्तानी आतंकवादी नहीं होता है।' राइमा फिल्म में एक टेररिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होगी।
Here's the official poster of #VaranasiTheUntoldStory featuring @raimasen
RT pic.twitter.com/duNv8PXbIg
— Tollywood Online (@OnlineTollywood) March 24, 2017