फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid2 Teaser: 'रेड 2' के मोशन पोस्टर के साथ सामने आई टीजर की रिलीज डेट, आयकर विभाग की छापेमारी पर आधारित फिल्म

Thu, 27 Mar 2025 05:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raid2 Teaser: बॉलीवुड अभेनिता अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म रेड 2 के टीजर की जानकारी एक दमदार मोशन पोस्टर के साथ शेयर की है। जानिए कब रिलीज होगा अजय-रितेश की फिल्म का टीजर...
 
विज्ञापन
रेड 2 के मोशन पोस्टर के साथ सामने आई टीजर की रिलीज डेट - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेड 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म रेड का सीक्वल है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अजय ने रेड 2 का एक मोशन पोस्टर जारी किया है, साथ ही टीजर की जानकारी भी दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

रेड 2 टीजर
अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म रेड 2 को लेकर इंस्टाग्राम पर कुछ ही देर पहले एक मोशन पोस्टर पोस्ट किया है, जिसमें साफ लिखा है कि फिल्म का पहला टीजर कल रिलीज किया जाएगा। हालांकि इसके साथ फिल्म की झलक कितने बजे दिखाई जाएगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ''बड़ी बाजी।बड़े राज। आने वाली है सबसे बड़ी रेड।'' इसके आगे लिखा, 'रेड 2 का टीजर कल आएगा।' आगे अजय ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर लिखा, 'आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 1 मई, 2025 को।'

किस पर आधारित है फिल्म
साल 2018 में आई अजय देवगन की फिल्म रेड का सीक्वल है रेड 2। यह फिल्म आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की वापसी है, जिसे देखने के लिए प्रशंसक कब से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। रेड की तरह ही इसका सीक्वल भी आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए आयकर छापे पर आधारित है, जो सफेदपोश अपराधों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियों के साथ काम करते हैं।
 
विज्ञापन

फिल्म 'रेड 2' की स्टार कास्ट
7 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली रेड बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। यही वजह है कि इसका सीक्वल बनाया गया है। फिल्म रेड 2 में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख दादा भाई का किरदार निभाते नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा फिल्म में वाणी कपूर भी नजर आएंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें