राहुल देव ने आगे कहा, 'दोबारा थिएटर्स में जाना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। लोगों को फिर से सिनेमाघर में पैर रखने में डर लगेगा। कोरोना के असर से न सिर्फ कई फिल्में देरी से रिलीज होंगी बल्कि कई फिल्में तो सीधे ओटीटी पर रिलीज होंगी। वहीं जब तक कुछ बहुत अर्जेंट नहीं हुआ करेगा, जब तक शूट्स को भी थोड़ा बहुत आगे टाला जाएगा।'
बता दें कि राहुल फिलहाल ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'हूज योर डैडी' में नजर आ रहे हैं। इस बारे में राहुल कहते हैं कि, 'हम इसके 12 एपिसोड्स शूट कर चुके हैं लेकिन सिर्फ छह ही रिलीज कर पाए हैं, क्योंकि बाकी में कुछ काम बाकी है। वहीं इसका दूसरा सीजन भी दर्शकों के सामने आएगा। इसके साथ ही पॉइजन 2 को भी आगे बढ़ा दिया गया है।'
बदलते दर्शकों पर राहुल कहते हैं, 'पिछले सात सालों में दर्शक बदल गए हैं, अब वो ऐसी चीजें भी देखना पसंद करते हैं, जिसपर वो विश्वास कर सकें। ऐसे में उड़ते हुए गुंडे रोहित शेट्टी की फिल्मों में ही अच्छे लगते हैं, हालांकि विश्वासनीय चीजों के साथ ही मनोरंजन भी जरूरी है।सीरियस किरदारों से ज्यादा मुश्किल कॉमेडी करना है।