अभिनेता राहुल बोस अक्सर सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे पर बात करते और ऐसे इवेंट्स में हिस्सा लेते नजर आते हैं। राहुल इस बार चाइल्ड सेक्सुअल एब्युज को लेकर आयोजित एक प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे थे। चाइल्ड सेक्सुअल एब्युज के खिलाफ काम करने वाले एक एनजीओ 'हील' ने इसे आयोजित किया था। इस बीच उनसे एक पत्रकार ने रक्षा बंधन को लेकर उनके प्लान के बारे में पूछ दिया। इस पर राहुल बोस भौंचक्के रह गये और जवाब में इतना भर निकला, व्हॉट, व्हॉट, व्हॉट।
आगेर राहुल ने कहा, मैं नहीं समझता की चाइल्ड सेक्सुअल एब्युज और रक्षाबंधन का कोई संबंध है। उन्होंने फिर पत्रकार से भी सवाल करते हुए पूछा, रक्षाबंधन का चाइल्ड सेक्स अब्यूज से क्या कनेक्शन है?
आपको बता दें कि राहुल बोस, विद्या बालन के साथ चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज के खिलाफ काम करने वाले एक एनजीओ 'हील' के इवेंट में पहुंचे थे।