फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता राहुल बोस पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला?

Tue, 09 Dec 2025 12:30 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahul Bose Fraud Case: अभिनेता राहुल बोस एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?

विज्ञापन
राहुल बोस - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल बोस अभिनय के साथ रग्बी खेल के जाने-माने खिलाड़ी भी रहे हैं। अभिनेता पर रग्बी फेडरेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए हिमाचल में स्टेट डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनाना का आरोप लगा है। यह विवाद अभी का नहीं है। यह मामला साल 2023 में शुरू हुआ, जब राहुल बोस ने शिमला के शाही परिवार से वादा किया था कि वह एक स्टेट लेवल रग्बी एसोसिएशन बनाने और उसे पहचान दिलाने में मदद करेंगे। दो साल बाद भी वादा पूरा नहीं किया गया। 

विज्ञापन


राहुल बोस के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत 
इंडिया टूडे की खबर के अनुसार शाही परिवार से रिश्ता रखने वाली दिव्या कुमारी राहुल बोस के खिलाफ कोर्ट में पहुंच गई हैं। उन्होंने अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, साथ ही जांच की मांग भी की है। शिमला जिले की जुब्बल रियासत के शाही परिवार की दिव्या कुमारी ने राहुल बोस पर आरोप लगाया है कि दो साल की कड़ी मेहनत के बाद कई जिलों के सैकड़ों मेंबर्स वाली एसोसिएशन को साइडलाइन किया जा रहा है। शुरू से एक नई रग्बी एसोसिएशन बनाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Rahul Bose: राहुल बोस ने खुद को बताया स्टारलेट, बोले- फिल्म 'चमेली' में मिली करीना से कम फीस 
विज्ञापन


राहुल बोस ने धोखे से हासिल किया हिमाचल का डोमिसाइल 
दिव्या कुमारी ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि राहुल बोस ने रग्बी फेडरेशन में अपने फायदे के लिए शाही परिवार की रेप्युटेशन का इस्तेमाल किया। नेशनल प्रेसिडेंट का पद पाने के लिए धोखे से हिमाचल प्रदेश का डोमिसाइल सर्टिफिकेट हासिल किया। आरोप में यह भी कहा गया है कि राहुल बोस कोलकाता में पैदा हुए थे और अभी उनके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट और महाराष्ट्र का डोमिसाइल सर्टिफिकेट है। इसके बावजूद उनके पास हिमाचल प्रदेश का डोमिसाइल सर्टिफिकेट भी है। दिव्या कुमारी का कहना है कि एक इंसान के पास दो राज्यों के डोमिसाइल कैसे हो सकते हैं। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट  में राहुल बोस वाले मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें