राहत काजमी ने बदला नाम
बहुत से अभिनेता और अभिनेत्रियों को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने वाले राहत काजमी ने अपना नाम बदलने का फैसला किया है। उन्होंने हाल ही में अपना नाम बदलकर राहत शाह काजमी किया है, लेकिन इसके पीछे वजह किसी ज्योतिषी या अंक ज्योतिष विशेषज्ञ द्वारा दिया गया सुझाव नहीं है। बल्कि राहत के नाम बदलने पीछे एक ऐसा कारण था, जो उनके लिए काफी परेशानी खड़ी कर रहा था। दरअसल, उनका नाम पाकिस्तान के एक प्रसिद्ध अभिनेता से मिलता है। इसी वजह से लोग बहुत कंफ्यूज रहते थे।
Kabir Khan: कभी साथ डांस करते थे कबीर खान और गौरी, यह बात जानकर शाहरुख ने किया था यह काम
गूगल पर मिलती थी गलत जानकारी
राहत के मुताबिक, जब भी कोई गूगल पर उनका नाम सर्च करता है तो उन्हें मिली-जुली जानकारी मिलती है। सबसे दिक्कत वाली बात यह है कि उनका नाम डालते ही सबसे पहली जानकारी जो आती है वह यह कि राहत एक पाकिस्तानी अभिनेता है, जो कि गलत है। ऐसे में राहत को नाम बदलने जैसा कदम उठाना पड़ा। राहत ने अपना नाम राहत काजमी से राहत शाह काजमी में बदलने के पीछे का कारण यह बताया कि उनका सरनेम शाह है और उनके पिता और दादा हमेशा शाह का इस्तेमाल करते थे।