हाल ही में सिंगर दिलजीत दोसांझ ने लंदन के वेम्बली स्टेडियम में अपने कॉन्सर्ट के दौरान 'सांसों की माला' गाना गाया। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। यह गाना उस्ताद नुसरत फतेह अली खान का है। दिलजीत ने इस गाने को नुसरत को श्रद्धांजलि के तौर पर गाया था। अब नुसरत फतेह अली खान के भतीजे राहत फतेह अली खान ने दिलजीत की परफॉर्मेंस पर प्रतिक्रिया दी है।
क्या बोले राहत फतेह अली खान?
राहत फतेह अली खान ने नुसरत फतेह अली खान को श्रद्धांजलि देने के लिए दिलजीत की तारीफ की है। उन्होंने 'सांसों की माला' गाने की दिलजीत की कोशिश की सराहना की। उन्होंने कहा, 'यह कहना गलत नहीं होगा कि खान साहब के गाने गाते समय बड़े-बड़े कलाकार भी घबरा जाते हैं। मगर दिलजीत ने इसके साथ पूरा इंसाफ किया है। उन्होंने पूरी ईमानदारी और पूरे दिल से इसे गाया है। हम इसे देख सकते हैं और सुन भी सकते हैं।'
राहत फतेह अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @officialrfakworld
ट्रेंड में आया गाना
बता दें कि 'सांसों की माला पे' हाल ही में तब ट्रेंड करने लगा जब इसे हिट फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के एक अहम सीन में दिखाया गया।
दिलजीत ने रचा इतिहास
दिलजीत वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी कलाकार बने हैं। उनके 'ऑरा वर्ल्ड टूर' के हिस्से के तौर पर 12 सितंबर को हुए कॉन्सर्ट में लगभग 90,000 लोग शामिल हुए थे।
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
फैंस ने लाइट जलाकर दिया दिलजीत का साथ
सिंगर ने कॉन्सर्ट के दौरान अपने फैंस से बात की और इस मौके के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'यह पल इतिहास की किताबों में दर्ज हो जाएगा।' शो के दौरान, उन्होंने नुसरत फतेह अली खान को श्रद्धांजलि के तौर पर 'सांसों की माला' गाया। फैंस ने अपने फोन की लाइटें जलाकर उनके साथ गाना गाया।
दिलजीत ने दुनियाभर में बनाई पहचान
- दिलजीत ने पिछले एक दशक में दुनिया भर में अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है।
- उन्होंने एड शीरन जैसे कलाकारों के साथ काम किया है।
- 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन' में दो बार नजर आ चुके हैं।
- शो के होस्ट जिमी फैलन ने पहले उन्हें 'दुनिया का सबसे बड़ा पंजाबी कलाकार' बताया था और उनके साथ भांगड़ा भी किया था।