फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राघव जुयाल: 'द पैराडाइज' के बाद अगले प्रोजेक्ट में जुटे एक्टर, पोस्ट शेयर कर दी फिल्म की जानकारी; जानें मामला

Thu, 15 Oct 2026 03:03 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raghav Juyal: हाल ही में साउथ फिल्म 'द पैराडाइज' और 'भाई तेरा स्टार है' में नजर आए राघव जुयाल अब अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में लग गए हैं। जानिए क्या है नाम और कब रिलीज होगी फिल्म। 
विज्ञापन
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर राघव जुयाल हाल ही में साउथ फिल्म 'द पैराडाइज' में नजर आए थे। फिल्म में राघव ने विलेन का किरदार निभाया था, वहीं एक्टर नानी लीड रोल में थे। अब इसके बाद राघव जुयाल अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


ये होगा फिल्म का नाम 
दरअसल, राघव जुयाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग से जुड़ी जानकारी बताते हुए एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने बताया कि वे उनकी अगली फिल्म 'एनी बॉडी कैन ड्रीम' की शूटिंग में लग गए हैं। इसके साथ उन्होंने एक बड़ा और भावुक नोट भी लिखा।

राघव ने लिखा, 'आज मैं अपने करियर की सबसे अहम फिल्म की शुरुआत कर रहा हूं। ऐसा इसलिए नहीं कि यह मेरी सबसे बड़ी फिल्म है, बल्कि इसलिए कि 12-13 साल पहले मैंने इसे देखा था, इसके सपने देखे थे और अपने मन में इसे जी भी लिया था।' 
विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म एनी बॉडी कैन ड्रीम - फोटो : इंस्टाग्राम @raghavjuyal
लीड रोल में नजर आएंगे राघव 
उन्होंने आगे कहा, 'यह फिल्म मेरे लिए इसलिए खास है, क्योंकि यह मुझे फिर से वहीं ले आई है, जहां से मैंने कभी शुरुआत की थी। यह मुझे याद दिलाती है कि जब आप किसी चीज को पाने के लिए लगातार मेहनत करते हैं, उसे अपने सपनों में जीते हैं और हकीकत बनने से पहले ही उस पर विश्वास करते हैं, तो कभी-कभी पूरी कायनात उसे सच करने का रास्ता बना देती है। इस फिल्म को और भी खास बनाने वाली बात यह है कि आज मैं उस फ्रेंचाइजी का मुख्य अभिनेता हूं, जिसमें कभी मैं पीछे खड़े होकर, दूर से सब कुछ देखा करता था।' 

सपना पूरा होने की बात करते हुए राघव ने लिखा, 'यह वही फिल्म है, जिसका हिस्सा बनने का सपना मैंने वर्षों पहले देखा था और जिस पर मुझे पूरा भरोसा था। अब आखिरकार मेरा यह सपना सच होने जा रहा है। मैं इस फिल्म के लिए अपना सब कुछ लगा दूंगा। यह अब तक की सबसे बेहतरीन डांस फिल्म होगी और मैं इसमें ऐसा प्रदर्शन देने का इरादा रखता हूं, जैसा किसी डांस फिल्म में पहले कभी नहीं देखा गया। कुछ सपने पूरे होने में वर्षों लग जाते हैं। लेकिन जब वे पूरे होते हैं, तो एहसास होता है कि शायद वे सपने कभी हमसे दूर गए ही नहीं थे। कोई भी सपना देख सकता है। जिंदगी जिंदाबाद!' 

राघव की पोस्ट-
विज्ञापन

रेमो डिसूजा करेंगे फिल्म का निर्देशन
  • बता दें कि 'एनी बॉडी कैन ड्रीम' का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है।
  • वहीं फिल्म को प्रोड्यूस भी रेमो ही कर रहे हैं।
  • फिल्म की स्टारकास्ट, कहानी और रिलीज डेट को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। 

ये भी पढ़ें- चेक बाउंस मामला: राजपाल को मिली कनाडा जाने की मंजूरी, SC के इन निर्देशों का करना होगा पालन; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें