फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा के सपोर्ट में आईं दिशा पाटनी की बहन, कहा- ‘आप अपनी पार्टी बनाइए’

Fri, 03 Apr 2026 06:22 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। जिसके बाद से ही राघव सुर्खियों में हैं। अब इस मामले पर दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी का भी रिएक्शन सामने आया है। 

विज्ञापन
खुशबू पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिणीति चोपड़ा के पति और सांसद राघव चड्ढा पर गाज गिरी है। उन्हें आम आदमी पार्टी ने डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह अशोक मित्तल राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की ओर से उपनेता होंगे। साथ ही आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए। 

राघव ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जवाबी वीडियो 
विज्ञापन

इन सब का जवाब देते हुए राघव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं। आम आदमी को मेरा संदेश।’ इसके बाद से ही राघव सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कई लोग आप के इस फैसले के बाद राघव चड्ढा के समर्थन में सामने आए हैं, क्योंकि वे सदन में मिडिल क्लास आदमी के हक में बात करते आए हैं। 
 
विज्ञापन

दिशा पाटनी की बहन ने किया सपोर्ट 
इन सब के बीच एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने राघव की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘राघव जी, आप एक पढ़े लिखे, सुलझे नेता हैं। हमारे देश को आप जैसे नेता की बहुत जरूरत है। मुझे यकीन है आने वाले वक्त में आप अपनी एक पार्टी बनाएं। हम सब आपके साथ जुड़ना चाहेंगे, क्योंकि आप देश के साथ चलना चाहते हैं। जय हिंद। 

उनके अलावा कई लोग राघव के समर्थन में आगे आए हैं। उनकी पोस्ट पर भी लोग काफी प्यार बरसा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उनकी पोस्ट पर 5.6 मिलियन लाइक आ चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें