मनीष पॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
रफूचक्कर के इस टीजर में मनीष एक या दो नहीं बल्कि 5 किरदारों में नजर आ रहे हैं। ये सारे लुक इतने अलग हैं कि उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। इस फिल्म में मनीष के साथ प्रिया बापट और सुशांत सिंह भी नजर आएंगे। मनीष इसमें प्रिंस नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जिसका कहना है कि लोगों के साथ ठगी करना मेरा शौख नहीं बल्कि पेशा है।