फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लस्ट स्टोरी' के बाद एक और वेब स्टोरी में दिखेंगी राधिका आप्टे, 'घोल' देंगी हर किसी को

Tue, 10 Jul 2018 04:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वेब फिल्म 'लस्ट स्टोरी' में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे की एक और वेब सीरीज का खुलासा हो गया है। राधिका की इस फिल्म का नाम 'घोल' है। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो राधिका की यह फिल्म एक क्राइम हॉरर फिल्म होगी। 
विज्ञापन


इसकी कहानी पैट्रिक ग्राहम ने लिखी और निर्देशन भी किया है। फिल्म का निर्माण अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फैंटम फिल्म्स, इवानहो और ब्लूमहाउस के साथ साझेदारी में किया गया है। यह वेब सीरीज डिजिटल प्लटेफॉर्म नेटफिलिक्स पर 24 अगस्त को रिलीज होगी। 

पता हो कि नेटफिलिक्स के साथ राधिका आप्टे की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह  'लस्ट स्टोरी' और सैफ अली खान की फिल्म 'स्केर्ड गेम' में नजर आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 'घोल' का ट्रेलर जल्द लॉन्च किया जाएगा। बात करें इस फिल्म के पोस्टर की तो इसमें राधिका एकदम डरी हुई हाथ में बंदुक लिए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


वहीं उनके कंधे पर किसी का भूत के जैसा हाथ नजर आ रहे है। आपको बात दें कि राधिका आप्टे की फिल्म 'लस्ट स्टोरी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब उनकी फिल्म 'स्केर्ड गेम' के भी अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें