फिल्म अभिनेत्री राधिका आप्टे का कहना है कि फिल्मों में सेक्स एक बिकाऊ विषय है, क्योंकि समाज में यह एक वर्जित विषय है। राधिका जल्द ही फिल्म 'हंटर' में नजर आएंगी। यह फिल्म एक यौनासक्त इंसान के बारे में है।
राधिका ने कहा, "सेक्स बिकाऊ भी है और वर्जित भी है, इसलिए हमारे देश में इसे लेकर अजीब-सी स्थिति है। मुझे लगता है कि सेक्स इसलिए बिकाऊ है, क्योंकि यह वर्जित है।"
साथ ही उन्होंने कहा है कि जहां तक फिल्म 'हंटर' की बात है, तो राधिका का कहना है कि फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर से ऐसा लगता है कि यह एक वयस्क हास्य फिल्म है, लेकिन यह और भी कुछ है।