रेस 4 की बाकी स्टार कास्ट को लेकर चर्चा
कथित तौर पर 'रेस 4' के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी सामने आया था। बॉलीवुड हंगामा से बाततीच के दौरान रेस फिल्म के लेखक शिराज अहमद ने बताया कि 'रेस 4' की शूटिंग जनवरी 2025 से शुरू होगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्क्रिप्ट और कास्टिंग लगभग तैयार है। शिराज अहमद ने ये भी कहा कि 'रेस 4' की कहानी पहले दो फिल्मों की दुनिया को आगे बढ़ाएगी और उनमें हुई घटनाओं को जोड़ेगी। रेस सीरीज की आखिरी फिल्म रेमो डिसूजा ने बनाई थी, जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह और साकिब सलीम जैसे सितारे थे। अब फिल्म 'रेस' के प्रशंसक इसकी चौथी किस्त के ऑफिशियल एलान का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
Sholay Special Screening: रिलीज के 50 साल पूरे होने पर IIFA में हुई शोले की स्पेशल स्क्रीनिंग, जानिए डिटेल