बीते सप्ताह शुक्रवार फिल्म 'रेस' का सीक्वल 'रेस 2' रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का वीकेंड कलेक्शन बेहद शानदार रहा।
सैफ अली खान, जॉन अब्राहम और अनिल कपूर के साथ अमीषा पटेल, जैकलीन फर्नांडिस और दीपिका पादुकोण स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के बिजनेस चार्ट में नंबर वन पर है।
50 करोड़ का वीकेंड कलेक्शन कर 'रेस 2' ने 2013 के सभी वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'रेस 2' को पूरे भारत में 25 जनवरी को 3,200 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज किया गया था।
अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का शुक्रवार को 70-80% कलेक्शन ही रहा जबकि शनिवार को रिपिब्लिक डे हॉलीडे होने के कारण इस फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले शनिवार अधिक बिजनेस किया हालांकि रविवार को शनिवार के मुकाबले कम कलेक्शन हुआ।
शुक्रवार को जहां फिल्म ने लगभग 15.12 करोड़ रूपए का बिजनेस किया वहीं शनिवार को लगभग 20.72 करोड़ रूपए का बिजनेस किया। वहीं रविवार को 15.51 करोड़ रूपए का बिजनेस किया। 'रेस 2' का अब तक का कुल कलेक्शन लगभग 51.35 करोड़ रूपए का रहा। ट्रेड एक्स्पर्ट्स की माने तो दूसरे सप्ताह तक ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।