फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राख’ सीरीज के ‘रंगा बिल्ला’ केस से बॉबी देओल का क्या था कनेक्शन, धर्मेंद्र ने क्यों लगा दिया था बेटे पर पहरा?

Sat, 13 Jun 2026 07:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranga Billa Case And Bobby Deol Connection: हालिया रिलीज अली फजल की एक सीरीज ‘राख’ इन दिनों चर्चा में है। यह सीरीज 48 साल पुराने कुख्यात रंगा-बिल्ला केस पर बनी है। एक पुराने इंटरव्यू में बॉबी देओल ने भी रंगा-बिल्ला का जिक्र किया था। उनके बचपन में कुछ ऐसा घटा था, जिसे वह आज तक नहीं भूले हैं।

विज्ञापन
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरीज ‘राख’ में दिखाए गए रंगा-बिल्ला केस ने 48 साल पहले देश को हिलाकर रख दिया था। आज भी लोग इस केस को नहीं भूले हैं। इस केस से जुड़े अपराधियों और बॉबी देओल का भी एक पुराना कनेक्शन है। बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में एक डरावना और कभी ना भूलने वाला किस्सा साझा किया था। 

बॉबी देओल के बचपन से जुड़ा है किस्सा

विज्ञापन

बॉबी देओल ने राज शमानी के पॉडकास्ट में बताया था कि किस तरह से रंगा-बिल्ला के कारण उनका बचपन प्रभावित हुआ। वह बताते हैं कि स्कूल के एक करीबी दोस्त को रंगा-बिल्ला ने किडनैप कर लिया था। 1970 के दशक के आखिर में देश में इनके अपराधों ने दहशत फैला दी थी।
बॉबी देओल कहते हैं, ‘रंगा बिल्ला ने दोस्त किडनैप किया था, लेकिन कुछ कन्फ्यूजन हो गया था। मेरा दोस्त रंगा के साथ था और पुलिस उन पर नजर रखे हुए थी। रंगा भाग गया और मेरे दोस्त को एक पान की दुकान पर छोड़ गया। दुकानदार ने उससे पूछा कि वह कहां रहता है और उसे घर पहुंचा दिया।’ 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र, बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobby

बॉबी देओल पर धर्मेंद्र ने लगा दिया था पहरा
बॉबी देओल ने यह भी बताया कि जब किडनैपर उसके दोस्त से पूछताछ कर रहे थे तो दूसरे बच्चों के नाम के साथ बॉबी देओल का नाम भी, उसने बता दिया था। 
बॉबी आगे कहते हैं, ‘इसके बाद मेरे पापा (धर्मेंद्र) ने मुझे घर से बिल्कुल भी बाहर नहीं निकलने दिया। मैं स्कूल से लौटता था, इसके बाद कहीं नहीं जाता था। मैंने घर के अंदर ही साइकिल चलाना सीखा। कॉलेज में जब मेरे दोस्त हाउस पार्टीज करने लगे, तो मुझे जाने की इजाजत नहीं थी। मुझ पर रात 9 बजे का कर्फ्यू लगा हुआ था।’ 

वेब सीरीज 'राख' में दिखे रंगा-बिल्ला के अपराध
वेब सीरीज 'राख' की बात करें तो इसमें अली फजल, सोनाली बेंद्रे, आमिर बशीर, राकेश बेदी, दिव्येंदु भट्टाचार्य, आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा और विवान शर्मा जैसे सितारे हैं। इसका निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। इस सीरीज में रंगा-बिल्ला के जघन्य अपराध को दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें