बॉबी देओल पर धर्मेंद्र ने लगा दिया था पहरा
बॉबी देओल ने यह भी बताया कि जब किडनैपर उसके दोस्त से पूछताछ कर रहे थे तो दूसरे बच्चों के नाम के साथ बॉबी देओल का नाम भी, उसने बता दिया था।
बॉबी आगे कहते हैं, ‘इसके बाद मेरे पापा (धर्मेंद्र) ने मुझे घर से बिल्कुल भी बाहर नहीं निकलने दिया। मैं स्कूल से लौटता था, इसके बाद कहीं नहीं जाता था। मैंने घर के अंदर ही साइकिल चलाना सीखा। कॉलेज में जब मेरे दोस्त हाउस पार्टीज करने लगे, तो मुझे जाने की इजाजत नहीं थी। मुझ पर रात 9 बजे का कर्फ्यू लगा हुआ था।’
वेब सीरीज 'राख' में दिखे रंगा-बिल्ला के अपराध
वेब सीरीज 'राख' की बात करें तो इसमें अली फजल, सोनाली बेंद्रे, आमिर बशीर, राकेश बेदी, दिव्येंदु भट्टाचार्य, आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा और विवान शर्मा जैसे सितारे हैं। इसका निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। इस सीरीज में रंगा-बिल्ला के जघन्य अपराध को दिखाया गया है।