सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन स्टारर फिल्म राब्ता
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की आने वाली फिल्म 'राब्ता' का पहला गाना 'इक वारी आ' रिलीज हो गया है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक फिल्म देखने के लिए बेताब है।
बताया जा रहा है फिल्म का पहला गाना 'इक बारी आ' एक इमोशनल सॉन्ग है। गाने के लीड रोल में सुशांत और कृति नजर आ रहे है। इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है। जबकि सॉन्ग को अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखा है।
इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। फिल्म से जुड़ी एक खास बात ये भी है कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कैमियों में नजर आने वाली है। ये फिल्म 9 जून को रिलीज होगी।
इस फिल्म के ट्रेलर में दो जन्मों की कहानी देखने को मिल रही है। इस फिल्म के निर्माता होमी अदाजानिया है जबकि फिल्म के निर्देशक दिनेश विजान है । बता दें प्रीतम ने इस फिल्म के सभी गानों को कम्पोज किया है।
बता दें सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'राब्ता' में राजकुमार राव 324 साल के बुड्ढे का किरदार निभाएंगे। हाल ही में 'राब्ता' के ट्रेलर रिलीज को दौरान ट्रेलर में राजकुमार राव की एक झलक भी दिखाई दी थी।
ये भी पढ़े- 'राब्ता' के ट्रेलर लॉन्च पर भड़के सुशांत सिंह राजपूत, कर दी ये हरकत