सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'राब्ता' का गाना रिलीज कर दिया गया है। गाने को बोल हैं 'मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड'। गाने को सुनते ही आपको पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगेंगे। गाने को अरिजीत सिंह और नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। इसमें सुशांत और कृति का डांस देखने बनता है। साथ ही दोनों की कैमिस्ट्री भी कमाल की है।
राब्ता' को दिनेश विजन, होमी अदजानिया, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
ये फिल्म 9 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म के गाने, पोस्टर और टीजर को देखने के बाद दर्शकों में फिल्म देखने की बेसब्री बढ़ती जा रही है।
देखें वीडियो-