फिल्म अभिनेता आर. माधवन भले ही सालों पहले छोटे पर्दे पर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं, लेकिन उनका कहना है कि अब वह टीवी धारावाहिकों में काम नहीं करेंगे।
माधवन को नब्बे के दशक में प्रसारित होने वाले टीवी शो 'सी हॉक्स' में उनकी भूमिका के लिए काफी सराहा गया था।
उन्होंने बताया, `मैं टीवी धारावाहिकों में काम नहीं करूंगा। मैंने जो कहा उसे महसूस करता हूं। एक फिल्म स्टार आखिर फिल्म स्टार ही होता है।`
माधवन ने आगे कहा, `मैंने टीवी पर भी शानदार काम किया है.. फिल्मों से कहीं बेहतर। लेकिन लोग देखने के बाद जल्द ही भूल जाते हैं, यह ज्यादा प्रभावी नहीं होता। फिल्म और टीवी बिल्कुल ही अलग माध्यम हैं।`
भी