खास फिल्म बनाना चाहते हैं विशाल
उन्होंने आगे कहा, 'माधवन सर के पास एक लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में वर्षों का अनुभव है, इसलिए इस फिल्म में उनका हमारे साथ होना वाकई बहुत खास है। हम मिलकर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो दर्शकों ने भारतीय हॉरर फिल्मों में पहले कभी न देखा हो। एक ऐसा डर जो सीधे उनके रोंगटे खड़े कर दे!'
अभी तक बिना नाम वाली इस फिल्म के बारे में बाकी जानकारी का इंतजार है। इस प्रोजेक्ट को रोहित रंजन के 'फ्रॉस्टलिट प्रोडक्शन लिमिटेड' के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा।
कब रिलीज हुई 'शैतान'?
फिल्म शैतान 8 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका थीं। आर माधवन ने इसमें खलनायक वनराज का किरदार निभाया था।
विशाल फुरिया की फिल्में
- विशाल फुरिया मुख्य रूप से काजोल अभिनीत फिल्म 'मां' को निर्देशित करने के लिए जाने जाते हैं।
- इसमें काजोल, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा शर्मा थे।
- 65 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने भारत में सिर्फ 36.27 करोड़ रुपये कमाए थे।
- विशाल फुरिया ने नुसरत भरुचा की फिल्म 'छोरी' का भी निर्देशन किया था।