आर माधवन के लिए प्रशंसक ने किया था ट्वीट-
दरअसल एक प्रशंसक ने आर माधवन की दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, दो तस्वीरें-एक ही प्रभाव। इसी के साथ उसने लिखा,"अभिनेता माधवन मेरा पहला क्रश हैं। उन दिनों में जब मैंने उन्हें दूरदर्शन के टेली-शो "सी हॉक्स" में देखा था, जहां उन्होंने सफेद नौसेना की वर्दी पहन रखी थी। उनकी मुस्कान जादुई है।" मैं आइसोलेशन के दौरान डीकपल्ड (आर माधवन की वेब सीरीज) को देखते हुए पुरानी यादों में डूबा हुआ महसूस कर रहा हूं।
https://t.co/44Ph5JVP3Y pic.twitter.com/snC5TmUlD0
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan)
January 8, 2022
प्रशंसक के ट्वीट के जवाब में शेयर किया था वीडियो-
इसी प्रशंसक के ट्वीट का जवाब देते हुए अभिनेता आर माधवन ने अपने ट्विटर हैंडल से एक छोटा सा वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा,'लगता है क्या,आज फिर सफेद रंग के कपड़े पहने। अहा हा हा। तभी आर माधवन की इसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक अन्य प्रशंसक ने लिखा कि वह "इस आदमी को डैडी कहने के करीब है,"।
अपने फैन के इस कमेंट का आर माधवन ने बहुत ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "अंकल बच्चे की कोशिश करो। अपने पिताजी को नाराज नहीं करना चाहते।"