धोखा फिल्म की शूटिंग शुरू
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
दरअसल, भूषण को लग नहीं रहा था कि वह फिल्म 'दही चीनी' के साथ अपनी बहन खुशाली की शुरुआत अच्छी कर पाएंगे। उन्हें फिल्म की पटकथा में कुछ खामियां नजर आईं जो खुशाली की शुरुआत के लिए अच्छी नहीं थीं। इसलिए, उन्होंने उस फिल्म को बंद करवा दिया और अपनी टीम के साथ लंबे विचार-विमर्श के बाद उन्होंने एक नई पटकथा लिखवाई। और, तब जाकर इस मौजूदा फिल्म की घोषणा हुई है। हालांकि, अब तक उन्होंने इस फिल्म का शीर्षक घोषित नहीं किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खुशाली कुमार की शुरुआती फिल्म का शीर्षक 'धोखा' होगा।