फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Queen 2: फिर साथ आए विकास बहल और कंगना रनौत, 'क्वीन 2' पर लगी पक्की मुहर

Wed, 11 Dec 2024 11:29 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विकास बहल ने 'क्वीन 2' की पुष्टि कर दी है। साथ ही फिल्म के निर्माण पर बड़ा अपडेट साझा किया है। 
 
विज्ञापन
कंगना रनौत-विकास बहल (क्वीन) - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास बहल द्वारा निर्देशित प्रसिद्ध फिल्मों में 'चिल्लर पार्टी', 'क्वीन', 'सुपर 30' और 'शैतान' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसी बीच कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'क्वीन' के सीक्वल की चर्चा लंबे समय से हो रही है। वहीं, अब खुद विकास बहल ने 'क्वीन 2' की पुष्टि कर दी है। साथ ही फिल्म के निर्माण पर बड़ा अपडेट साझा किया है। 

'क्वीन 2' पर लगी पक्की मुहर

विकास बहल ने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्मों पर चर्चा करते हुए कहा कि वे पिछले कुछ समय से 'क्वीन 2' पर काम कर रहे हैं और आखिरकार उनके पास कुछ ठोस है। फिल्म निर्माता सीक्वल के बारे में विवरण का खुलासा नहीं कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने पुष्टि की है कि प्रोडक्शन शुरू हो गया है। 'क्वीन' के सीक्वल में भी कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

'शैतान 2' पर भी काम जारी

इसी बीच विकास ने साझा किया कि उनकी अगली फिल्म 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' की शूटिंग अब गोवा में हो रही है। जया बच्चन, सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी अभिनीत इस फिल्म की कहानी एक मध्यम वर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमने वाली एक रोमांटिक-कॉमेडी है। बहल ने साझा किया कि वह इसे बनाने की प्रक्रिया का भरपूर आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा, फिल्म निर्माता ने पुष्टि की कि 'शैतान 2' पर काम चल रहा है। बहल के पास एक एक्शन थ्रिलर भी है, और वह अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनाने में रुचि रखते हैं। 

विज्ञापन


Purushottam Upadhyay Dies: मशहूर गुजराती गायक पुरूषोत्तम उपाध्याय का निधन, पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

'क्वीन' बन छाईं कंगना रनौत

बता दें कि फिल्म 'क्वीन' में शानदार अभिनय कर कंगना रणौत ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को नेशनल अवार्ड से भी नवाजा गया था। कंगना ने फिल्म में रानी नाम की एक साधारण लड़की का किरदार निभाया था। उन्हें इस फिल्म के लिए काफी सराहना मिली थी। फिल्म में राजकुमार राव और लीजा हेडन भी मुख्य भूमिका मे थे। 

विज्ञापन


Pushpa 2 Exclusive: अल्लू अर्जुन की हाईकोर्ट से मुकदमा रद्द करने की गुहार, दिल्ली से शुरू होगी धन्यवाद यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें