फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलवी बोले, मुसलमान सलमान की किक से दूर रहें

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म एक बार से विवादों में है। फिल्म भले ही सुपरहिट हो रही हो लेकिन अब विवाद भी इसके साथ-साथ हो लिए हैं। मामला सलमान की फिल्म को न देखने पर जारी हुए फरमान को लेकर है। भोपाल में कुछ मौलवियों ने मुसलमानों से अपील की कि वे सलमान खान की फिल्म 'किक' ईद के पाक मौके पर न देखें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर साल सलमान खान की फिल्म रिलीज होती है, और आप देखने जाते हैं। मेरी आपसे गुजारिश है कि ईद के मुबारक मौके पर आप इस दिन फिल्म न देखें। इसके बजाय आप इस दिन आपको घर पर रहकर मेहमानों का स्वागत करें।
Trending Videos
विज्ञापन

जय हो पर भी विवाद

इसके पहले सलमान की फिल्‍म जय हो पर भी कुछ मुस्लिम कट्टप‌ंथियों द्वारा फिल्म को बायकॉट करने की बात कही गई थी। हुआ यह था कि फिल्‍म की रिलीज के ठीक पहले सलमान खान ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। सोशल मीडिया पर भी एक वर्ग के द्वारा मुलाकात की आलोचना करने के साथ यह फिल्म ने देखने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें