बच्चों जैसी जिज्ञासा के साथ जीते थे इरफान
इरफान के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इरफान कहा करते थे, ‘अभी तो सिर्फ शुरुआत है।’ ‘करीब करीब सिंगल’ की शूटिंग के दौरान वो अपने जीवन के इस नए अध्याय को लेकर बेहद उत्साहित थे। हमें एहसास ही नहीं होता कि हम कितने भाग्यशाली हैं कि हम सांस ले पा रहे हैं, क्योंकि यह बात समझ से परे है कि मैं जीवित हूं और वो नहीं। मुझे यह बात समझ नहीं आती।
वो हर दिन बच्चों जैसी जिज्ञासा के साथ जीते थे। वो बिल्कुल वैसे ही इंसान थे, जैसे कोई उछलती हुई गेंद। अगर मैं उनके बारे में सोचूं, जिससे मैं बचने की कोशिश करती हूं, क्योंकि तब हमें इस बात का ख्याल आता है कि वो हमारे साथ नहीं हैं, तो मुझे बस यही याद आता है कि वो कितने दयालु और सौम्य थे। वो जीवन को लेकर बेहद उत्साहित थे। मैं उस याद को बहुत संजो कर रखती हूं।
2020 में हुआ इरफान का निधन
इरफान खान का साल 2020 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के चलते लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वो आखिरी बार कॉमेडी ड्रामा 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे। हालांकि, बाद में उनके निधन के बाद भी उनकी फिल्म रिलीज हुई है। इरफान खान की गिनती इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में होती है।