फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripti Dimri: अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश को डेट कर रहीं तृप्ति डिमरी, तस्वीर शेयर कर ऑफिशियल किया रिलेशन?

Sat, 31 Dec 2022 08:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि लंबे वक्त से तृप्ति डिमरी और कर्णेश शर्मा के रिलेशन की खबरें चर्चा में हैं। अब एक्ट्रेस की हालिया तस्वीर ने इन्हें और पक्का कर दिया है।
विज्ञापन
Tripti Dimri - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी मीडिया की सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस अपनी किसी नई फिल्म या एक्टिंग की वजह से नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, तृप्ति डिमरी ने सार्वजनिक रूप से अपने रिलेशनशिप की घोषणा कर दी है!  तृप्ति अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा को डेट कर रही हैं। तृप्ति ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर इस बात को हवा दी है। 

विज्ञापन

Zakir Khan: पहली परफॉर्मेंस में फेल हो गए थे जाकिर खान, दो मिनट में ही कॉमेडियन को छोड़ना पड़ा था स्टेज

Tripti Dimri - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लंबे वक्त से तृप्ति डिमरी और कर्णेश शर्मा के रिलेशन की खबरें चर्चा में हैं। अब एक्ट्रेस की हालिया तस्वीर ने इन्हें और पक्का कर दिया है। तृप्ति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और कर्णेश की एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। तृप्ति तस्वीर में कर्णेश के गले लगते नजर आ रही हैं। वहीं कर्णेश, तृप्ति को चूमते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ तृप्ति ने लिखा है, 'माय लव।' इसके अलावा उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया है।

तृप्ति डिमरी - फोटो : insta
आपको बता दें कि तृप्ति और कर्णेश की यह तस्वीर दरअसल, कर्णेश की कंपनी में काम करने वाले असोसिएट प्रोड्यूसर सौरभ मल्होत्रा ने शेयर की। इसी तस्वीर को तृप्ति डिमरी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर दिया है। आपको बता दें कि बीते दिनों तृप्ति अपनी फिल्म 'कला' को लेकर खूब चर्चा में रहीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब तारीफ मिली है। यह फिल्म कर्णेश की प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स ने प्रोड्यूस की है।
Filmy Wrap: आमिर दमदार वापसी को तैयार और केआरके पर कानूनी कार्रवाई करेंगे शाहरुख, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन

तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले 2020 में तृप्ति नेटफ्लिक्स की फिल्म 'बुलबुल' में नजर आईं, जो कि कर्णेश की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले ही बनी है। फिल्म 'कला' की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आईं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ खूब तस्वीरें भी शेयर कीं। हालांकि,अफेयर की बातों पर दोनों ने चुप्पी साधे रखी। बीते दिनों तृप्ति से पूछा गया कि क्या वह किसी को डेट कर रही हैं? इस पर उन्होंने कहा था, "मैं बस अभी यही कह सकती हूं, जहाज पहले ही रवाना हो चुका है।" शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा था, 'अभी उन्हें शादी नहीं करनी है और उसमें उन्हें सात से आठ साल लगेंगे।'
Tunisha Sharma Case: तुनिशा केस में फूटा शीजान खान की बहन का गुस्सा, बोलीं- शायद इसे ही घोर कलियुग कहते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें