साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस की कमी नहीं है। वह जहां भी जाते हैं उनकी एक झलक के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। बता दें कि अल्लू इन दिनों फिल्म 'पुष्पा: द रूल' में व्यस्त हैं, जो कि उनकी वर्ष 2021 में आई सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। इस फिल्म में पुष्पा के रूप में अल्लू अर्जुन का जबरदस्त स्वैग दिखा। इस रोल को अल्लू अर्जुन ने इतनी संजीदगी से अदा किया कि लगता है इसका असर अब उनकी रियल लाइफ पर भी पड़ गया है! सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देखकर तो कुछ ऐसा ही लग रहा है।
Sumbul Touqeer: बंदर के हमले का शिकार हुईं सुंबुल तौकीर, ऊटी घूमने के दौरान एक्ट्रेस के साथ हुआ हादसा
वायरल हो रहा वीडियो
हाल ही में अल्लू अर्जुन को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने एक्टर से फोटग्राफ देने की डिमांड की, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। वह सीधे एयरपोर्ट की तरफ बढ़ते गए। उनका स्टाइल बिल्कुल पुष्पराज वाला लग रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे विरल भियानी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है।
Rakhi Sawant: कौन केएल राहुल? राखी सावंत के मुंह से निकली ऐसी बात, फैन्स बोले- यह सुनने से पहले मैं...
नहीं बोले एक शब्द
वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन कार से उतरते हैं और फिर एयरपोर्ट की तरफ बढ़ने लगते हैं। फोटोग्राफर्स उनके पीछे-पीछे भागते हैं और गुजारिश करते हैं कि 'अन्ना रुक जाइए न', 'अन्ना एक बार पीछे देख लो न फोटो के लिए।' पैपराजी के इतना कहने के बावजूद अल्लू अर्जुन नहीं रुके। अल्लू अर्जुन इस दौरान एक शब्द नहीं बोले, उन्होंने हाथ के इशारे से ही फोटोग्राफ देने के लिए मना किया।
यूजर्स कर रहे ट्रोल
यूजर्स को अल्लू अर्जुन का यह एटीट्यूड बिल्कुल पसंद नहीं आया है और उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बोला न, झुकेगा नहीं तो पुष्पा रुकेगा भी नहीं।' एक यूजर ने लिखा, 'लगता है कि अभी ये अपने कैरेक्टर से बाहर नहीं निकल पाए हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'फायर है मैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फिर भी लोग बोलते हैं कि साउथ एक्टर्स तो बहुत विनम्र होते हैं।'
Janhvi-NTR: जान्हवी और जूनियर एनटीआर को साथ देख यूजर्स ने बनाया मजाक, बोले- वेलकम इन नेपोटिज्म इंडस्ट्री