जी हां, आपने बिल्कुल सही समझा हम अक्षय कुमार की इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही फिल्म 'खिलाड़ी 786' के बारे में ही बात कर रहे हैं। अक्षय कुमार यानी खिलाड़ी कुमार फिर से खिलाड़ी शीर्षक वाली फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। लेकिन जब यह फिल्म लिखी जा रही थी, उस वक्त इस फिल्म का नाम 'खिलाड़ी 786' नहीं, बल्कि 'पंजाबी रजनीकांत' रखा गया था।
ऐसा इसलिए था कि क्योंकि फिल्म में अक्षय कुमार कुछ उसी तरह एक्शन और कॉमेडी करेंगे जैसा साऊथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्मों में करते हैं। इस चरित्र को रचनीकांत की तरह की गढ़ा और फिल्माया गया है। बस इस फिल्म में फर्क इतना है कि वह किरदार साऊथ इंडियन न होकर पंजाबी है। इसलिए इस फिल्म का नाम 'पंजाबी रजनीकांत' रखा गया था। बाद में ऐसा लगा कि इस नाम पर फिल्म होने से यह एक राज्य विशेष की फिल्म लग सकती है।
बाद में इसके टाइटिल को 'खिलाड़ी 786' कर दिया गया। अक्षय ने जब इस फिल्म की कहानी सुनी तो वह उत्साहित हो गए थे। उन्होंने यह कहानी हिमेश रेशमिया से मुंबई से हैदराबाद जाने के दौरान सुनी थी और हंसते रह गये थे। फिल्म में अक्षय भट्टर सिंह का किरदार निभा रहे हैं, जो 'खिलाड़ी 786' के नाम से मशहूर है।