फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशा और दिशा बदलने आ रहे हैं 'राहु केतु', जानिए कब रिलीज हो रही पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म

Mon, 17 Nov 2025 12:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Ketu Release Date: 'फुकरे' में एक साथ धमाल मचा चुके पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा एक साथ फिल्म 'राहु केतु' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का पहला मोशन पोस्टर आज रिलीज किया गया। जिसमें सामने आई फिल्म की रिलीज डेट।
विज्ञापन
'राहु केतु' - फोटो : इंस्टाग्राम@zeestudiosofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'राहु केतु' के निर्माताओं ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। जानिए आप सिनेमाघरों में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म कब देख सकेंगे।
विज्ञापन

कब रिलीज हो रही है फिल्म 'राहु केतु'
'राहु केतु' के निर्माताओं ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नए साल में, दशा और दिशा बदलने आ रहे हैं राहु केतु। राहु केतु 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'

फिल्म राहु-केतु के बारे में
फिल्म 'राहु केतु' में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विपुल विग ने किया है। यह फिल्म जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक कॉमेडी और फैंटेसी फिल्म है, जिसकी शूटिंग मुंबई और मनाली में हुई है। 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के बाद अब तेलुगु सिनेमा में तहलका मचाने को तैयार राशा थडानी, पोस्टर शेयर कर दी जानकारी
विज्ञापन

पहले भी साथ काम कर चुके हैं पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा
पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा फिल्म 'फुकरे' में एक साथ काम कर चुके हैं। 'फुकरे' पुलकित और वरुण की एक साथ पहली फिल्म थी। कॉमेडी फिल्म 'फुकरे' 2013 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है। यह चार दोस्तों की कहानी है, जो पैसे कमाने के लिए शॉर्टकट अपनाते हैं, लेकिन इसमें एक महिला गैंगस्टर 'भोली पंजाबन' (ऋचा चड्ढा) शामिल हो जाती है। फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फजल, मनजोत सिंह, प्रिया आनंद और ऋचा चड्ढा ने अभिनय किया है। वहीं अब फैंस को पुलकित और वरुण की जोड़ी फिल्म 'राहु केतु' में नजर आएगी।

यह भी पढ़ें: मालदीव में तारा सुतारिया ने मनाया प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन, शेयर की खास झलक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें