फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु केतु का टीजर रिलीज, कॉमेडी में रंग जमाते दिखे पुलकित और वरुण; अमित सियाल की एंट्री शानदार

Thu, 20 Nov 2025 11:34 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film Rahu Ketu Teaser: फिल्म ‘फुकरे’ के बाद पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा एक बार फिर साथ में फिल्म ‘राहु केतु’ में साथ आए हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। जानिए, क्या खास नजर आया इस टीजर में? 

विज्ञापन
फिल्म 'राहु केतु' का टीजर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@amit.sial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडी की डबल डोज लेकर पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा हाजिर हो गए हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राहु केतु’ का टीजर रिलीज हुआ। इसमें सीरियस एक्टिंग के लिए मशहूर अमित सियाल भी नजर आए। टीजर में फिल्म की कहानी की झलक भी मिली।

   

ये खबर भी पढ़ें: दशा और दिशा बदलने आ रहे हैं 'राहु केतु', जानिए कब रिलीज हो रही पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म 

विज्ञापन


वरुण और पुलकित बने सबके लिए मुसीबत 
टीजर में पुलकित और वरुण धवन जब भी साथ होते हैं तो लोगों का नुकसान ही करते हैं। गांव में सभी इन्हें मनहूस मानते हैं। यह दोनों जिसकी जिंदगी में जाते हैं, उसके लिए मुश्किलों का दौर शुरू हो जाता है। टीजर में एक जगह पर राहु केतु का रेफरेंस भी दिखाया गया है। 

कॉमेडी फिल्म में अमित सियाल की दमदार एंट्री
आगे टीजर में अमित सियाल भी नजर आते हैं। वरुण और पुलकित का किरदार मिलकर अमित के कैरेक्टर की जिंदगी को मुश्किल बना देते हैं। आगे चलकर इनके बीच दुश्मनी भी दिखती है। इस कॉमेडी फिल्म में अमित सियाल का कैरेक्टर नेगेटिव नजर आता है।
विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म 
फिल्म 'राहु केतु' में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अमित सियाल के अलावा शालिनी पांडे, पीयूष मिश्रा और चंकी पांडे भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विपुल विग ने किया है। 'राहु केतु' 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें