फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाथी मेरे साथी' से पुलकित का पहला लुक आया सामने, राणा दग्गुबाती के साथ मिलकर करेंगे जंगल की रक्षा

Mon, 24 Feb 2020 03:13 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
pulkit samrat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फिल्म 'हाथी मेरे साथी' से पुलकित सम्राट का पहला लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में पुलकित के अलावा राणा दग्गुबाती मुख्य किरदार में हैं। सामने आए पोस्टर में पुलकित साधारण लुक में जंगल में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने शर्ट पहनी हुई है जिसके ऊपर गमछा डाला हुआ है, गले में काले रंग की माला और कानों में बाली नजर आ रही है। उनके हाथ में लोहे की एक छड़ी जैसी दिखने वाली कोई वस्तु भी है। उनके ठीक पीछे एक हाथी खड़ा नजर आ रहा है। प्रभु सोलोमन निर्देशित यह फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन

पुलकित, शंकर नाम के व्यक्ति का किरदार अदा करेंगे जो फिल्म में जंगल में रहने वाली जनजाति से जुड़ा एक व्यक्ति होता है जिसने जंगल और जंगल में रहने वाले जानवरों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। वह, बनदेव बने राणा दग्गुबाती को उसके संघर्ष में साथ देता है। 'हाथी मेरे साथी' की कहानी असम के काजीरंगा में हाथी के रहने वाली जगहों के मनुष्यों द्वारा अतिक्रमण करने वाली घटना से प्रेरित है। यह कहानी जंगल पर नियंत्रण को लेकर आदिवासियों और अधिकारियों के बीच की लड़ाई की है। पुलकित का किरदार शंकर और राणा का किरदार बनदेव जानवरों की रक्षा करने के लिए हर संभव प्रयास करता है। पुलकित फिल्म में राणा दग्गुबाती के साथ कदमताल करते हुए नजर आते हैं। इसके साथ ही श्रिया पिलगांवकर और जोया हुसैन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह पहली दफा है जब पुलकित इस तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं। इंडस्ट्री में उनकी छवि एक चॉकलेटी बॉय की है जो अक्सर चार्मिंग किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। पिछली बार वह अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म 'पागलपंती' में नजर आए थे। वहीं 'हाथी मेरे साथी' के बाद पुलकित, बिजॉय नांबियार की 'तैश' में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें