फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म कांड में लीड किरदार निभाएंगी ये अभिनेत्री, खुलेंगी मामले की कई परतें

Wed, 22 Jan 2020 09:57 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
puja jha - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देश विदेश में कभी चंद्र शेखर आजाद, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और भगवती चरण वर्मा की धरती के नाम से मशहूर रहे उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव पर अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की निगाहें जिले के दो चर्चित दुष्कर्म मामलों को लेकर पड़ी हैं। अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिंदी सिनेमा के कम से कम दो बड़े फिल्म निर्माताओं ने इस बारे में अपनी रिसर्च टीम को उन्नाव भेजकर दोनों मामलों की जानकारी इकट्ठा करनी शुरू कर दी है। इनमें से एक फिल्म में दुष्कर्म पीड़ित युवती के किरदार के लिए नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज जामताड़ा और जी5 की सीरीज गंदी बात के नए सीजन में नजर आईं अभिनेत्री पूजा झा को फाइनल किया गया है।

विज्ञापन


उन्नाव जिले का हिंदी सिनेमा से यूं तो संबंध काफी पुराना है। मनमोहन देसाई की तमाम हिट फिल्मों के लेखन से जुड़े रहे के के शुक्ला उन्नाव के ऊगू कस्बे से संबंध रखते थे। सुपरहिट फिल्म नदिया के पार के निर्देशक गोविंद मूनिस भी उन्नाव के थे। और, उन्नाव के सफीपुर नगर में जन्मे भगवती चरण वर्मा के उपन्यास चित्रलेखा पर मशहूर निर्देशक किदार नाथ शर्मा ने इसी नाम की अशोक कुमार और मीना कुमारी स्टारर हिट फिल्म चित्रलेखा बनाई। ये फिल्म 1964 में रिलीज हुई थी।


पढ़ें: 'अर्जुन रेड्डी' की इस हिंदी फिल्म की शूटिंग शुरू, इस मशहूर हीरोइन के साथ मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

Puja Jha - फोटो : amar ujala mumbai
उन्नाव का हिंदी सिनेमा से ताजा कनेक्शन यहां हुए दुष्कर्म मामलों से जुड़ा है। फिल्म निर्माताओं की संस्था इम्पा में उन्नाव दुष्कर्म मामलों पर प्रस्तावित फिल्मों के नामों के पंजीकरण के लिए दो निर्माताओं ने अर्जी डाली है। इस बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने पर पता चला कि ये फिल्में उन्नाव के दो चर्चित मामलों से संबंधित है, इनमें से एक में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेगर को सजा हो चुकी है। दूसरा मामले एक सामूहिक दुष्कर्म का है जिसमें पीड़ित ने शिकायत न सुनी जाने पर खुद को आग लगा ली। इस मामले में अभी तक दोष सिद्ध नहीं हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें