फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakshita Suresh: मलेशिया में सड़क हादसे में बाल बाल बची PS-2 फेम सिंगर रक्षिता की जान, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Sun, 07 May 2023 04:07 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की सिंगर रक्षिता सुरेश का मलेशिया में एक्सीडेंट हो गया है। सिंगर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उस घटना को याद किया है।

विज्ञापन
रक्षिता सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोन्नियिन सेल्वन 2 में गाना गाने वाली सिंगर रक्षिता सुरेश का मलेशिया ट्रिप के दौरान बड़ा कार हादसा हो गया है। उन्होंने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। वह फिलहाल मलेशिया में है और यह एक्सीडेंट रविवार को हुआ है। उन्होंने अपने अलावा क्रू की हालत पर भी अपडेट दिया है।
विज्ञापन


एआर रहमान के साथ ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ के गानों में अपनी आवाज देने वाली रक्षिता सुरेश ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि एक्सीडेंट के बाद उनकी पूरी जिंदगी उनके सामने घूमने लगी थी। सिंगर ने 7 मई 2023 को पोस्ट में लिखा, 'आज मेरा एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया। जब मैं मलेशिया में सुबह एयरपोर्ट की ओर जा रही थी, तभी जिस कार में मैं सवार थी, वह डिवाइडर से टकरा गई और सड़क किनारे जा गिरी। उन 10 सेकेंड्स में मेरी पूरी जिंदगी मेरे सामने आ गई'।

रक्षिता ने आगे बताया कि किस वजह से उनकी जान बच गई। सिंगर ने लिखा, 'एयरबैग्स का शुक्रिया, वरना चीजें और भी खराब हो जातीं। जो कुछ भी हुआ, उसकी वजह से अभी भी कांप रही हूं, लेकिन मैं खुश हूं कि मैं, ड्राइवर और दूसरा को-पैसेंजर जो आगे वाली सीट में बैठा था, ठीक हैं। बस कुछ मामूली बाहरी और कुछ अंदरूनी चोटें आई हैं, जिंदा रहने के लिए आभारी और भाग्यशाली'।
विज्ञापन




प्लेबैक सिंगर रक्षिता सुरेश ने साउथ और हिंदी फिल्मों के लिए गाना गाया है। रक्षिता कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वह ‘सुपर सिंगर 6’ की फर्स्ट रनर-अप बनी थीं। उन्होंने एआर रहमान के साथ कई फिल्मों में गाना गाया है, जिनमें 'याने याने', 'कालाथुक्कम नी वेनम', 'येले इलंचिंगमे' हिट गाने शामिल हैं। वह ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ के कन्नड़ वर्जन के सॉन्ग ‘किरुनागे’ और ‘वीरा राजा वीरा’ गाने को भी अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महाक्षय चक्रवर्ती ने नेपोटिज्म पर दिया बड़ा बयान, बोले- मेरा संघर्ष अभी भी जारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें