फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘40 साल के हो जाते…’ प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर ने सुशांत को किया याद, बहन और फैंस ने सेलिब्रेट की बर्थ एनिवर्सरी

Wed, 21 Jan 2026 06:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 40वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर फैंस से लेकर उनके करीबी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए सुशांत को याद किया है। देखिए, वो वीडियो और पोस्ट।  

विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत की 40वीं बर्थ एनिवर्सरी - फोटो : इंस्टाग्राम@pragyakapoor_, @shwetasinghkirti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए हुए पांच साल हो चुके हैं लेकिन फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। आज सुशांत सिंह राजपूत की 40वीं बर्थ एनिवर्सरी पर कुछ फैन क्लब ने उनकी बर्थ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। सोशल मीडिया पर भी सुशांत के लिए बर्थ पोस्ट शेयर की। साथ ही सुशांंत की बहन श्वेता और प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर ने भी दिवंगत एक्टर को याद किया है। 

विज्ञापन


प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर ने लिखी इमोशनल पोस्ट 
सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी पर प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की। इसमें वह इमोशनल होते हुए लिखती हैं, ‘आज तुम 40 साल के हो जाते। जन्मदिन मुबारक हो। तुम एक तेज दिमाग वाले इंसान के तौर पर याद किए जाते हो। जिससे कुछ नया सीखने, सपने देखने की उम्मीद मिलती थी। तुम ऐसे कलाकार थे, जिसकी जिज्ञासा सिनेमा से कहीं आगे तक पहुंची। जिसने हमेशा दिलों को छुआ। तुम्हारा काम आज हमारे मन को छूता है।’ वह आगे लिखती हैं, हम तुमसे प्यार करते हैं और तुम्हें हमेशा याद किया जाएगा।’ प्रज्ञा कपूर ने सुशांत का एक पुराना वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने दोनों हाथों से लिख रहे हैं। इससे पता चलता है कि सुशांत कितने स्मार्ट थे। 
 


सुशांत की बहन श्वेता ने फैंस की पोस्ट री-शेयर की 
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने भी आज अपने भाई को याद किया। फैंस ने सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी पर जो पोस्ट शेयर की, उन्हें श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट किया है। सुशांत की बातों और यादों को श्वेता ने संजोकर रखा है।
विज्ञापन




सुशांत के फैन क्लब ने सेलिब्रेट की बर्थ एनिवर्सरी 

सुशांत के फैंस भी उन्हें नहीं भूले हैं। एक फैन क्लब ने सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके गानों पर डांस किया। सुशांत की तस्वीर हाथ में लिए भी कई फैंस नजर आए। सुशांत की फोटाे लगाकर, उसके आगे फूल भी रखे। इस तरह फैंस ने भी अपने पसंदीदा एक्टर को याद किया।

 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें