फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियांशु की 'लिटिल बेबी', पिता के किरदार में आएंगे नजर

Wed, 21 Aug 2019 11:27 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
priyanshu chatterjee - फोटो : social media
विज्ञापन
टी सीरीज की म्यूजिकल फिल्म 'तुम बिन' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता प्रियांशु चटर्जी जल्द ही एक अनोखे किरदार में अपनी अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। दिल का रिश्ता, पिंजा और बादशाहो जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच अपनी उपस्थिति लगातार दर्ज कराते रहे प्रियांशु ने इस बार जो फिल्म चुनी है, उसमें उनका रोल बजाय किसी रोमांटिक हीरो के एक पिता का है। 
विज्ञापन


फिल्म में एक पिता और उसकी बेटी के रिश्ते की कहानी का काफी संवेदनशील तरीके से फिल्माया गया है और फिल्म के नाम से भी इस रिश्ते की संजीदगी काफी कुछ समझ में आती है। प्रियांशु की इस नई फिल्म का नाम है, लिटिल बेबी। फिल्म में प्रियांशु एक पुलिस वाले की भूमिका में दिखेंगे और गुलनाज सिंगापुरा ने उनकी बेटी का किरदार निभाया है। उत्तराखंड में देहरादून और आसपास के इलाकों में शूट की गई ये फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है और प्रियांशु को उम्मीद है कि अच्छी कहानियों को दर्शकों से मिल रहे प्यार के इस दौर में उनकी ये फिल्म भी लोगों को जरूर पसंद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें