फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद और ऋतिक ने रोका प्रियंका का रास्ता

Wed, 04 Jun 2014 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोप़ड़ा एक खास मामले में अपने पूर्व प्रेमी शाहिद कपूर और ऋतिक रोशन से मात खा गई हैं। हालांकि ये मात भी प्रियंका के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है।
विज्ञापन


अगर खबरों पर ध्यान दिया जाए तो कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैरी कॉम' अब सितंबर के अंत में प्रदर्शित होगी। जिसके प्रदर्शन का समय प्रियंका के पुराने प्रेमी शाहिद कपूर और ऋतिक रोशन की फिल्म से टकराव के चलते बदला गया है।

एक क्रू-मेंबर ने बताया, "फिल्म अक्टूबर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार थी। लेकिन फिल्म की यूनिट अभी तक इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रही है। जिसके जल्द ही पूरे होने की उम्मीद है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने ये फैसला किया कि इस फिल्म को जल्द ही प्रदर्शित किया जाएगा। जिस से यह शाहिद कपूर की फिल्म 'हैदर' और ऋतिक की फिल्म 'बैंग बैंग' के साथ टकराने से बच जाएगी।"
विज्ञापन


वहीं ट्रेड पंडितों के अनुसार, "इस दिन और भी बहुत सी बड़ी फिल्मों का एक ही दिन प्रदर्शित होना कमाई के नजरिये से नुकसान दायक है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती होगी। साथ ही यह काफी लंबा सप्ताहांत है। इसलिए निर्माताओं के पास इसे भुनाने का अच्छा मौका है।

एक बिजनेस एक्सपर्ट का कहना है कि अगर संजय लीला भंसाली और ओमुंग कुमार भी अपनी फिल्मों के प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो यह एक अच्छा फैसला होगा। यह फिल्म मणिपुर की एक ओलम्पिक में पदक विजेता मैरी कॉम की कहानी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें